
उदित वाणी, जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद का चुनाव संपन्न हो चुका है, झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान की पत्नी नौशीन खान 44 वर्षो के बाद परिषद की अध्यक्ष चुनी जा चुकी है. अब बारी है उपाध्यक्ष के चुनाव की.
जुगसलाई नगर परिषद द्वारा उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए सूचना निर्गत करने की तिथि 7 मार्च (शनिवार) है. उपाध्यक्ष के चुनाव 16 मार्च (सोमवार) की तिथि निर्धारित की गई है. इस दिन चुने हुए 22 पार्षद अपने बीच से किसी एक को उपाध्यक्ष के तौर पर चुनेंगे.
उपाध्यक्ष के लिए यू तो कई दावेदार है लेकिन जिनका नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है उनमें मुल्सिम बहुल क्षेत्र से चुन कर आए वार्ड नंबर 4 के पार्षद राहत हुसैन और वार्ड नंबर 6 के पार्षद अब्बास अंसारी का है. इसी तरह से वार्ड नंबर 12 के पार्षद सुरेश शर्मा (लिप्पु), वार्ड नंबर 18 के पार्षद भाजपा नेता सह चैंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष अनिल मोदी, वार्ड नंबर 17 के पार्षद प्रवीण सेठी सहित वार्ड नंबर 14 के पार्षद सत्यनारायण अग्रवाल के नाम की चर्चा है.
इस नामों के अलावा जानकार बताते है कि उपाध्क्ष के चुनाव में सबसे बड़ी भूमिका नवनिर्वाचित अध्यक्ष नौशीन खान व हिदायतुल्ला खान की होगी. अब देखने वाली बात है कि इन दोनों पति पत्नी का आशीर्वाद किसे प्राप्त होता है.
उद्यमी राहत हुसैन बन सकते है उपाध्यक्ष, दावेदारों में सबसे आगे
जुगसलाई वार्ड नंबर 4 से चुन कर आए राहत हुसैन जुगसलाई नगर परिषद के अगले उपाध्यक्ष बन सकते है. इनके नाम की सबसे ज्यादा चर्चा है. इनके पक्ष में एक और बात है कि इनके सगे भाई जिशान हुसैन भी वार्ड नंबर 7 से चुन कर आए हैं. तो एक ही घर से दो मत इन्हें मिलेगा. राहत ने कुल 1,373 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए, जो पूरे नगर परिषद के सभी 22 वार्डों में किसी भी प्रत्याशी द्वारा प्राप्त सबसे अधिक मतों की संख्या है.
राहत हुसैन बताते है कि मै उपाध्यक्ष पद के लिए दावेदारी कर रहा हूं, मेरी सभी से बात हो रही है. मेरी सभी से अच्छे ताल्लुकात है. जुगसलाई के विकास के लिए मेरे पास रोडमैप भी है. अधिकांश पार्षदों से आश्वासन भी मिला है. वे बीते 15 वर्षो से सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स में एक्जिक्यूटिव कमिटि में है.
अब्बास अंसारी भी दावेदार, पुत्री फिरदौस अंसारी सबसे कम उम्र की पार्षद
जुगसलाई वार्ड नंबर 5 से चुन कर आए राजद नेता अब्बास अंसारी भी उपाध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश करेंगे. वे बताते है कि इस संबंध में अध्यक्ष से उन्होंने मुलाकात की है अन्य पार्षदों के भी संपर्क में है. अब्बास अंसारी की पुत्री फिरदौस परवीन भी वार्ड नंबर 6 से पार्षद है. अब्बास बताते है कि वे सबसे ज्यादा अनुभवी है. सभी पार्षदों में सबसे ज्यादा उम्र उनकी है और सबसे कम उम्र (22 वर्ष) उनकी पुत्री की है.
कल होना था पार्षदों का मिलन समारोह, टाल दिया गया
सूत्रों के अनुसार जिला परिषद के द्वारा सभी चुने हुए वार्ड पार्षदों के सम्मान के लिए सोमवार (2 मार्च) को एक समारोह का आयोजन किया जाना था. लेकिन इसे अंतिम समय में रद् कर दिया गया. जिला परिषद का ऐसा महसूस हुआ कि कहीं उपाध्यक्ष के चुनाव को यह समारोह प्रभावित ना करे. इस कारण अब उपाध्यक्ष के चुनाव के बाद ही मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा.
आज एच के टॉवर में आयोजित इफ्तार पार्टी में दावेदार साधेंगे संपर्क
रमजान माह में आज जुगसलाई एच के टॉवर में अल्पंसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान के द्वारा इफ्तार पार्टा का आयोजन किया गया है. उम्मीद की जा रही है कि इस इफ्तार पार्टी में सभी समुदाय के लोग हिस्सा लेंगे. जिनमें सभी 22 पार्षदों के भी भाग लेने की उम्मीद है. ऐसे में माना जा रहा है कि दावेदारों के लिए यह एक अच्छा मौका है जब वे पार्षदों से संपर्क साध कर अपनी दावेदारी मजबूत कर पाएं.
खान साहब का जिन पर होगा हाथ वहीं बनेगा उपाध्यक्ष
निकाय चुनाव के बाद उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर पार्षदों के बीच इन दिनों चर्चाओं का बाजार गर्म है, ऐसी चर्चा है कि खान साहब के मर्जी के बिना उपाध्यक्ष का चुनाव संभव नहीं है. उनका हाथ जिसके सर पर होगा वहीं उपाध्यक्ष बनेगा. ऐसा इसलिए कि कुल 22 पार्षदों में उपाध्यक्ष के लिए किसी 12 पार्षदों का मत मिलना चाहिए. मन जा रहा है की नौशीन खान के साथ 10 पार्षद है. केवल दो पार्षदों को अपने पक्ष में करना है. उम्मीद की जा रही है कि इसे भी आसानी से मैनेज कर लिया जाएगा.
(MUNICIPAL ELECTIONS 2026) (Jugsalai Nagar Parishad Vice Chairman Election 2026) (Hidayaullah Khan Nausheen Khan Jugsalai Election) (जुगसलाई उपाध्यक्ष दावेदार) (हिदायतुल्ला खान नौशीन खान जुगसलाई चुनाव) (जमशेदपुर जुगसलाई नगर परिषद चुनाव)

