साकची अग्रसेन भवन में धूमधाम से मना राणी सती दादी का महा मंगल पाठ और सिंधारा महोत्सव
उदित वाणी, जमशेदपुर: शुक्रवार को शहर की सामाजिक संस्था भायली महिला मंडल सोनारी द्वारा श्री राणी सती दादी जी का महा मंगल पाठ एवं सप्तम सावन सिंधारा महोत्सव का आयोजन साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में किया गया. यजमान रंजना-मनोज केडिया ने पूजा की और पुजारी नित्यानंद ने पूजा करायी. स्थानीय भजन गायक महावीर अग्रवाल मुन्ना ने महामंगल पाठ वाचन की शुरुआत म्हारा प्यारा रे गजानन आईज्यो.
गणेश वंदना से किया. आज म्हारे आंगणिये में राणी सती जी आई जी…, एक मां मिलती बड़ी मुश्किल से हमें दो-दो मां का प्यार मिला, भक्तां पर जब भीड़ पड़ी तब दौड़ी-दौड़ी आई, चिटटी आई रे झुंझनू से म्हारी दादी की चिटटी आई रे, दे दे थोड़ा प्यार दादी तेरा क्या घट जाएगा, खूंटी तान कर के सोजा तेरी दादी पहरेदार, चालो रे चालो झुंझनू धाम रे.
आदि एक से बढ़कर एक भजन गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया. 400 से अधिक महिलाओं ने एक सरीखी चुंदड़ी वाली साड़ी धारणकर एक स्वर में मंगल पाठ किया. मंगल पाठ और भजनों के दौरान ऐसा भक्तिभाव जागा कि महिलाएं नाचते-गाते एवं दादी जी का जयकारा लगाते हुए झूम उठीं.
इस धार्मिक कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भव्य दरबार, सिंदूर उत्सव, चुनरी उत्सव, गजरा उत्सव, मन भावन नृत्य महोत्सव, सवामणी प्रसाद, महाप्रसाद तथा छप्पन भोग और महाआरती रहा. फूलों से सजी 21 थाली में मंडल की सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से महाआरती की गयी. महाआरती के बाद सभी भक्तों समेत शहर के कई लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया.
इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में प्रमुख रूप से अध्यक्ष कविता अग्रवाल, सचिव रंजना केडिया, अनीता अग्रवाल, वंदना जैन, मीरा अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, मैना, विमला, मुस्कान, नीलम, कविता, सीमा, संगीता भारती, राधा, लता, प्रियंका, स्वाती, बेला, शोभा, प्रिया, लक्ष्मी, मीनू, काजू, शरिल, विनिता, समेत राजस्थान कल्याण परिषद (श्री अग्रसेन भवन साकची) के अध्यक्ष राम कृष्णा चौधरी, ओमप्रकाश रिंगसिया एवं नरेश कावंटिया आदि का योगदान रहा.


