
उदित वाणी, रांची : जमशेदपुर के छह मोस्ट वांटेड समेत राज्य के विभिन्न जिलों में सक्रिय 87 मोस्ट वांटेड अपराधियों की गिरफ्तारी झारखंड पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई है. जिसके बाद पुलिस मुख्यालय द्वारा अब मोस्ट वांटेड अपराधियों की आधिकारिक सूची और तस्वीरें जारी की गई है और आमलोगों से अपील की गई है कि सूचनाएं देकर कानून-व्यवस्था मजबूत करने में सहयोग करें पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सूची में शामिल अपराधियों पर हत्या, डकैती, रंगदारी, लूट और आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनमें से कई अपराधी झारखंड के अलावा बिहार और पश्चिम बंगाल में भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल हैं.
पुलिस ने मोस्ट वांटेड अपराधियों का जिलावार विवरण साझा करते हुए पहचान और गिरफ्तारी की प्रक्रिया तेज कर दी है. जिलावार जारी अपराधियों की सूची में जमशेदपुर के रंजन मिश्रा, सूरज सिंह, अनवर अली, अरुण सिंह, रोहित चंद व मो इमरान का नाम सबसे उपर है. वहीं रांची के लखन सिंह, मजहर अंसारी, रवि रितेश नाग, अभिषेक तिर्की, शहजाद व शहवाज मलिक, चाईबासा के गुलशन बिरुली, देव कुमार बिरुली, मो तबरेज, दानियल पॉल, विजय बिरुली, सिकंदर जामुदा, राजू गगराई, गारदी सोय, मंजीत सिंह बारी व मार्कण्डेय कुंटिया, सरायकेला के मो अफरोज, सूरज कोतवाल, मनोज गिरि, शंकर तांती व अजित प्रधान, लोहरदगा के आलोक भगत व आशीष उरांव, लातेहार के आशा कच्छप, दिलीप उरांव व लाखो भुइयां, देवघर के गौरव खबारे, शिबू मिश्रा, अंकित जोशी, अनवर अंसारी, परेश मंडल, शहदेव मंडल, रिंकू दास व महावीर मंडल, कोडरमा के महावीर यादव, जामताड़ा के किशोर मंडल, दुमका के कारु, हजारीबाग के उमेश दास, महावीर रविदास, गुड्डू भुइयां, गणेश दास, हामिद आफताब, दानिश खान, विनोद सिंह, रणजीत सिंह, जितेंद्र महतो, संतोष सिंह, मुकेश सिंह, लुकमान अंसारी व तौफीक अंसारी का नाम मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में शामिल किया गया है.
