
उदित वाणी, जमशेदपुर : सरकारी समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदारी की तैयारी जिला स्तर पर चल रही है. इसके तहत 54 लैम्पस और 20 मिलर को धान अधिप्राप्ति योजना से टैग किया जाएगा. इसके अलावा सभी लैम्पस के साथ एक-एक वीएलडब्ल्यू को मजिस्ट्रेट के रूप में प्रतिनयुक्त किया गया है. पिछली बार 15 दिसंबर से धान खरीद की प्रक्रिया शुरू हुई थी, हालांकि इस बार आपूर्ति विभाग का संकल्प कब जारी होता है, इस पर सभी की नजर है.
इस साल सात लाख क्विंटल से् ज्यादा होगा धान खरीद का लक्ष्य
पिछले साल पूर्वी सिंहभूम जिले को राज्य में सबसे अधिक सात लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य दिया गया था इस साल उम्मीद की जा रही है कि सात लाख से ज्यादा का लक्ष्य रखा जाएगा. हालांकि कोल्हान के तीन में दो जिले पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां भी लक्ष्य हासिल करने में विफल रहे थे, पूर्वी सिंह जिला के द्वलारा लक्ष्य को हासिल कर लिया गया था.
