
उदित वाणी, जमशेदपुर : झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस सहकारिता विभाग के जिला अध्यक्ष चित्रा राव के नेतृत्व में साकची पलांग मार्केट स्थित कांग्रेस कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया. इस अवसर पर उन्हें शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया.
दुर्गा पूजा पंडाल का हुआ भव्य उद्घाटन
श्री श्री दुर्गा पूजा समिति, दुर्गा हाट बाजार, छोटा गोविंदपुर द्वारा निर्मित भव्य पंडाल का विधिवत उद्घाटन मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में किया. उनके साथ जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. मंत्री ने इस मौके पर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की और दुर्गा पूजा की शुभकामनाएँ दीं.

गौतम बुद्ध थीम बना आकर्षण
इस वर्ष का पंडाल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा क्योंकि इसकी थीम गौतम बुद्ध पर आधारित है. शांति, धैर्य और अहिंसा का संदेश देने वाली इस थीम ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया. वर्ष 2025 में समिति अपने 57वें वार्षिकोत्सव का आयोजन कर रही है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल हो रहे हैं. समिति की ओर से सभी आगंतुकों का स्वागत किया गया और आमजन से सपरिवार आने का आग्रह किया गया.
कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति
इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार सिंह, सदस्य डॉ. परितोष सिंह, कांग्रेस नेता अशोक चौधरी, विजय यादव, विजय खान, भाजपा नेता बबुआ सिंह, दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति के प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, गौतम प्रसाद समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे.
डॉ. मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि
साकची कांग्रेस कार्यालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई.
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि वर्ष 2010 में उन्होंने युवा कांग्रेस के चुनाव में यहीं से अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत की थी. उन्होंने डॉ. सिंह को महान अर्थशास्त्री, सादगीपूर्ण व्यक्तित्व और भारत की आर्थिक मज़बूती के सूत्रधार के रूप में याद किया. दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में किए गए ऐतिहासिक आर्थिक सुधार आज भी भारत की प्रगति की नींव हैं.
• 1991 का आर्थिक उदारीकरण जिसने भारत को नई दिशा दी.
• ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून (मनरेगा) जिसने गाँव-गाँव तक रोजगार पहुँचाया.
• भारत-अमेरिका परमाणु समझौता जिसने भारत को वैश्विक शक्ति बनाया.
कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी
स्वागत समारोह में कांग्रेस नेता विजय यादव, परविंदर सिंह, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रजनीश सिंह, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश साहू, साकची प्रखंड अध्यक्ष धर्मा राव, राजकिशोर सिंह, शैलेन्द्र सिंह चंदेल, अविनाश यादव, आयुष्कांत सिंह, प्रवेश आलम, अरुण पटेल, राजु कुमार, संदीप रावत, विशाल शर्मा, अमित दोलसिया सहित अनेक कांग्रेसी एवं युवा नेता उपस्थित रहे.

