
उदित वाणी, जमशेदपुर : सामाजिक कार्यों में सदैव आगे रहने वाला झारखंड क्षत्रिय संघ की सोनारी इकाई एक बार फिर से अपने महिला एवं युवा मोर्चा द्वारा संयुक्त रूप से 12 अक्टूबर रविवार को सुबह 9 बजे से संध्या 6 बजे तक सोनारी चित्रगुप्त भवन में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन करने जा रहा है. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के संबंध में क्षत्रिय संघ सोनारी इकाई के अध्यक्ष रामचंद्र सिंह के आवास पर एक बैठक आयोजित की गयी.
इसमें केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों के साथ साथ जमशेदपुर की सभी इकाइयों के पदाधिकारी, महिला समिति और युवा समिति के लोग उपस्थित रहे. इस दौरान ज्यादा से ज्यादा रक्तदान कराने की अपील की गयी. इसको लेकर पूरे शहर में प्रचार प्रसार करने का फैसला लिया गया और लोगों को जोड़ने के लिए हर गली मोहल्ला में संपर्क चलाने का संकल्प लिया गया.
बैठक में सोनारी तीनों इकाई के पदाधिकारी, सदस्य, संरक्षक मंटू सिंह, केन्द्रीय अध्यक्ष शंभु नाथ सिंह, आदित्यपुर एनआईटी यूनिट के अध्यक्ष अवध बिहारी सिंह, आदित्यपुर इकाई के अध्यक्ष राज कुमार सिंह, बिष्टुपुर इकाई के अध्यक्ष बीबी सिंह उपस्थित थे.
