
उदित वाणी, जमशेदपुर: झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा कक्षा नौवीं की वार्षिक परीक्षा 6 और 7 मार्च को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में करीब 22 हजार छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
प्रशासन ने प्रश्नपत्रों की सुरक्षा और वितरण व्यवस्था के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन के अनुसार, परीक्षा पहले दिन दो पालियों में आयोजित होगी।
– पहली पाली: सुबह 9.45 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक
– दूसरी पाली: दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.15 बजे तक
7 मार्च को दूसरे दिन परीक्षा केवल पहली पाली में सुबह 9.45 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
जिले में इस परीक्षा के लिए कुल 68 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कड़ी निगरानी रहेगी। केंद्र अधीक्षक के अलावा दो निरीक्षक और दो मौजूदगी में खोले जाएंगे तथा पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
केंद्रों पर प्रश्नपत्र केंद्र अधीक्षक, दो निरीक्षक और दो पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में खोले जाएंगे तथा परीक्षार्थियों की मौजूदगी में खोले जाएंगे। प्रश्नपत्रों की गोपनीयता सुनिश्चित करने और कदाचार पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
मोबाइल फोन पर पूर्ण प्रतिबंध:
परीक्षा के दौरान केंद्र अधीक्षक के अलावा किसी भी अधिकारी/कर्मचारी को परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल फोन के उपयोग की अनुमति नहीं होगी।
आकस्मिक निरीक्षण का निर्देश:
जिला शिक्षा अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम ने सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों व क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी के साथ ही बीपीओ सहित अन्य अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे दोनों पालियों में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर कदाचार-मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करें। नोडल पदाधिकारी की उपस्थिति में विवक्ष्य सिलबंद प्रश्नपत्र पुलिस या अधिकृत दूत के माध्यम से परीक्षा केंद्र तक पहुंचाए जाएंगे।
परीक्षा को कदाचार-मुक्त और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी किए हैं।

