
उदित वाणी, जमशेदपुर : गोपाल मैदान बिष्टुपुर में झारक्राफ्ट द्वारा आयोजित स्टेट हैंडलूम एक्सपो 2025 का पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया. इस अवसर पर उप निदेशक झारक्राफ्ट प्रियदर्शी दारिपदा, जीएम डीआईसी रवि शंकर प्रसाद सहित कारीगर उपस्थित रहे.
01 से 14 दिसंबर तक, नागरिकों से बढ़-चढ़कर खरीदारी की अपील
एक्सपो 1 से 14 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें झारखंड व अन्य राज्यों के बुनकरों के 200 से अधिक स्टॉल लगे हैं. तसर सिल्क, कॉटन साड़ियां, गृह सज्जा व प्राकृतिक फाइबर उत्पाद प्रदर्शित हैं. यह भारत सरकार के राष्ट्रीय हथकरघा विकास कार्यक्रम के तहत है.
एक्सपो का उद्देश्य बुनकरों को विपणन मंच देना व हैंडलूम विरासत को प्रोत्साहन है. प्रतिदिन सुबह 11 से रात 8 बजे तक खुला रहेगा, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे. सभी से अधिक संख्या में आकर कारीगरों का समर्थन करने की अपील की गई.

