
उदित वाणी, जमशेदपुर : श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के पावन अवसर पर जेम्को गुरुद्वारा की ओर से आयोजित प्रभातफेरियों की श्रृंखला में शनिवार को चौथी प्रभातफेरी भोर में गुरुद्वारा परिसर से शुरू होकर खालसा कॉलोनी पहुंची. वहाँ श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण शब्द कीर्तन का संगिन्ध गायन किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा.
कीर्तन के पश्चात प्रभातफेरी वापस जेम्को गुरुद्वारा पहुंची और सुबह 5:00 बजे शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई.

इस मौके पर जेम्को गुरुद्वारा के प्रधान जरनैल सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब में आगामी सोमवार को अखंड पाठ का आयोजन किया जाएगा, जिसका भोग 5 नवंबर 2025 बुधवार को होगा. भोग उपरांत कीर्तन दरबार भी सजाया जाएगा.
इस दौरान जेम्को गुरुद्वारा के प्रधान जनरैल सिंह, करनदीप सिंह, बलदेव सिंह, राजेंद्र सिंह, गुरचरण सिंह, हरजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय संगत मौजूद थी.

