
उदित वाणी जमशेदपुर: मानगो नगर निगम चुनाव में इस बार जदयू को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के आठ पदाधिकारी और नेताओं ने वार्ड सदस्य के चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन सभी को हार का सामना करना पड़ा।
पूर्वी सिंहभूम जिले के शहरी क्षेत्र, खासकर जमशेदपुर में लंबे समय से एनडीए घटक दलों की मजबूत स्थिति मानी जाती रही है। हालांकि इस बार के निकाय चुनाव के परिणामों ने इस धारणा को कुछ हद तक कमजोर कर दिया है।
राजनीतिक रूप से दिलचस्प बात यह रही कि इन उम्मीदवारों के समर्थन में क्षेत्रीय विधायक सरयू राय सहित पार्टी के कई पदाधिकारियों ने जोरदार चुनाव प्रचार भी किया था। बावजूद इसके, पार्टी के सभी आठ पदाधिकारियों को अपने-अपने वार्ड में हार का सामना करना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि लगभग एक वर्ष पहले हुए विधानसभा चुनाव में सरयू राय जदयू के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए थे और मानगो के हिंदू बहुल क्षेत्रों में उन्हें प्रतिद्वंद्वी बन्ना गुप्ता की तुलना में अधिक मत भी प्राप्त हुए थे। ऐसे में निकाय चुनाव में जदयू पदाधिकारियों की हार को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस परिणाम के बाद मानगो क्षेत्र में पार्टी संगठन और जनाधार को लेकर जदयू को नए सिरे से रणनीति बनाने की जरूरत पड़ सकती है।
वार्ड चुनाव में मैदान में उतरे जदयू पदाधिकारी:
मानगो नगर निगम चुनाव में वार्ड सदस्य पद के लिए जदयू के जिन पदाधिकारियों और नेताओं ने चुनाव लड़ा, उनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं—
प्रवीण सिंह – मंडल अध्यक्ष, उलीडीह
मनोरंजन सिंह – जदयू पदाधिकारी
प्रेम सक्सेना – जिला सचिव
कन्हैया ओझा – सचिव, जदयू महानगर
विकास सहानी – महामंत्री, उलीडीह मंडल
पिंटू सिंह – विधायक प्रतिनिधि, मानगो मंडल
पवन सिंह – शिक्षा प्रतिनिधि, विधायक कार्यालय
मृत्युंजय सिंह – जिला उपाध्यक्ष
लालू गौड़ – मानगो मंडल अध्यक्ष
(Mango Municipal Corporation Election Results, JDU Jamshedpur, Saryu Roy JDU, Mango Nikay Chunav 2026, Jamshedpur Politics, Jharkhand Civic Polls, Mango Municipal Corporation)
Advertisement
<

