
उदित वाणी, जमशेदपुर: चढ़दी कला टाइम टीवी द्वारा आयोजित गुरसिख प्यारा कौन के 26 वें सीजन में शहर की जसविंदर कौर ने एबीजीपी टाइटल सेक्शन 26 जीत लिया है. इस कार्यक्रम को कनडैंपट ज्ञानी कूलमोहन सिंह एवं सरदार हरजिंदर सिंह द्वारा किया गया जसविंदर कौर वर्तमान में परसुडीह स्त्री सत्संग सभा की प्रधान एवं गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान रणजीत सिंह मथारू की पत्नी हैं.
जसविंदर कौर की जीत पर झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि जसविंदर कौर ने जमशेदपुर का नाम रोशन किया है.
उनकी जीत पर मानगो गुरुद्वारा के प्रधान भगवान सिंह गोल पहाड़ी गुरुद्वारा के प्रधान लखविंदर सिंह सरजामदा के प्रधान रविंदर सिंह, जुगसलाई के प्रधान महेंद्र पाल सिंह भाटिया, गौरी शंकर रोड गुरुद्वारा के कार्यवाहक प्रधान सुरेंद्र सिंह, महासचिव हरदीप सिंह चनिया, कीताडीह गुरुद्वारा के प्रधान जगजीत सिंह, बागबेड़ा के प्रधान महेंद्र सिंह, महासचिव बलकार सिंह, सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान सुखजीत कौर, चेयरमैन दलबीर कौर, कमलजीत कौर, महासचिव रविंदर कौर, बलविंदर कौर आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए परिवार को बधाई दी.

