
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक Saryu Roy ने रविवार को सोनारी स्थित Carmel Junior School Sonari के समीप सोनारी और कदमा क्षेत्र के लिए 9.91 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण योजना का शिलान्यास किया. इस परियोजना को Road Construction Department Jharkhand द्वारा क्रियान्वित किया जाएगा.
करीब 10 करोड़ रुपये की इस योजना के तहत सोनारी और कदमा के विभिन्न इलाकों में पेबर्स ब्लॉक तथा कालीकृत सड़कों का निर्माण किया जाएगा. इससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी.
शिलान्यास कार्यक्रम में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, आशुतोष राय, चिरंजन वर्मा, धनंजय महतो, अजय श्रीवास्तव, अधिवक्ता दीपक सिंह, माणिक सिंह, पंचम जंघेल, ओम प्रकाश सिंह, प्रशांत पोद्दार, सुबोध श्रीवास्तव, अजय कुमार, राघवेंद्र प्रताप सिंह, अशोक सिंह, विनोद सिंह, रविशंकर सिंह और सुरंजन राय सहित दर्जनों स्थानीय लोग उपस्थित थे.

