उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.): वृद्ध शांति निकेतन, आदित्यपुर द्वारा आज आहूत शोक सभा में पूर्व सक्रिय सदस्य स्वर्गीय वदन चंद्र महतो को श्रद्धांजली दी गई तथा उनकी आत्मा की शान्ति हेतु मौन भी रखा गया. उल्लेखनीय है कि आदित्यपुर-2 के रोड नंबर 12 निवासी स्व महतो का लंबी बीमारी की वजह से 75 वर्ष की उम्र में विगत 11 जुलाई को देहांत हो गया था. इस अवसर पर आर.एस .शाह, आर सी रब्बानी, एस पी गुप्ता, ए.पी रस्तोगी, सुरेश प्रसाद गुप्ता, अवधेश शर्मा आदि उपस्थित थे.
Advertisement
<


