
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर की सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा नायशा सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. उन्होंने सीआईएससीई नेशनल प्री योगा चैंपियनशिप 2025 के प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत कर अपने विद्यालय और शहर का नाम रोशन किया है. यह प्रतियोगिता 22 मई से 25 मई 2025 तक देहरादून के सेंट जोसेफ अकादमी के इंडोर स्टेडियम में आयोजित की गई थी. इस प्रतियोगिता में देश भर के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया.
Advertisement
<

