उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.): नागरिक समन्वय समिति, सरायकेला-खरसावां का एक प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष प्रसिद्ध नारायण सिंह एवं महासचिव अजीत कुमार के नेतृत्व में जिला के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत से मिला तथा पुष्पगुच्छ प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया. इस दौरान जिला में खासकर आदित्यपुर, गम्हरिया एवं आर आई टी थाना क्षेत्र में अप्रत्याशित रूप से बढ़ रहे गम्भीर एवं संगीन अपराधिक मामले तथा आदित्यपुर थाना क्षेत्र में नशा के अवैध कारोबार के रुप में प्रसिद्ध मण्डी के रूप में विकसित होने के कारण आम नागरिकों एवं महिलाओं में व्याप्त भय के वातावरण से अवगत कराया। वहीं, गम्हरिया लाल विल्डिंग चौक से लेकर आदित्यपुर खरकाई पुल तक सर्विस रोड पर अवैध अतिक्रमण के कारण उत्पन्न यातायात की समस्याओं से भी उन्हें अवगत कराया। समिति की बातों को गौर से सुनने के पश्चात उनके द्वारा क्रमबद्ध तरीके से सभी समस्याओं से निजात दिलाने का आश्वासन दिया गया। शिष्टमंडल में अजीत कुमार, विमल कुमार सिंह, उमेश दूबे, के डी सिंह, मनोज सिंह, अशोक कुमार सिंह, संजय कुमार, महिला अध्यक्ष सुमन राय, शशिप्रभा सिंह, रतन सिंह, जगदेव प्रसाद, विवेका, कमलनयन आदि मौजूद थे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Jamshedpur: एसपी से मिले नासस के प्रतिनिधि, बढ़ रहे गंभीर अपराध को रोकने की माँग
Advertisement
<


