उदित वाणी, जमशेदपुर: क्या आपने कभी 10 हजार फीट की ऊंचाई से धरती को निहारा है? अब यह रोमांचक अनुभव झारखंड में संभव हो गया है। झारखंड पर्यटन विभाग द्वारा स्काई हाई इंडिया के सहयोग से राज्य में स्काई डाइविंग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
यह आयोजन सोनारी एयरपोर्ट में 21 मार्च से 29 मार्च तक जारी है, जबकि दुमका में 1 अप्रैल से 6 अप्रैल तक इसका आयोजन किया जाएगा।
इस महोत्सव में प्रतिभागियों को प्रशिक्षित विशेषज्ञों के साथ लगभग 10 हजार फीट की ऊंचाई से स्काई डाइविंग करने का अवसर मिल रहा है। खुला आसमान, तेज हवाएं और रोमांच से भरपूर यह अनुभव प्रतिभागियों के लिए यादगार बन रहा है।
स्काई डाइविंग के दौरान झारखंड की हरी-भरी वादियां, नदियां और पहाड़ों का अद्भुत दृश्य देखने को मिल रहा है। यह आयोजन पर्यटकों को प्रकृति के और करीब ला रहा है और राज्य को एडवेंचर पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिला रहा है।
इच्छुक प्रतिभागी स्काई डाइविंग के लिए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना स्थान सुरक्षित कर सकते हैं।
Skydiving Festival 2.0.
Jamshedpur | 21–29 March
Dumka | 1–6 April
Secure your spot: skyhighindia.com
अधिक जानकारी के लिए जिला स्तरीय पर्यटन विशेषज्ञ मनीष जोंको से संपर्क किया जा सकता है।


