
उदित वाणी, जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबूडीह शंकर नगर रोड नंबर-1 निवासी मिथिलेश ठाकुर (39) ने शनिवार देर शाम अपनी सैलून की दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मिथिलेश कानूभट्ठा में सैलून चलाते थे। शनिवार रात जब वे देर तक घर नहीं लौटे तो परिजन चिंतित हो उठे। परिवार के सदस्य दुकान पहुंचे तो अंदर का दृश्य देख स्तब्ध रह गए। मिथिलेश फंदे से लटके हुए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया।
शव को पोस्टमार्टम के लिए महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमजीएम) भेजा गया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस के अनुसार, किसी घरेलू विवाद को लेकर वे मानसिक तनाव में थे। आशंका है कि इसी कारण उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

