
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर के टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर में सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए एक सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महामंत्री आरके सिंह ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। आरके सिंह ने अपने संबोधन में सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को अच्छे स्वास्थ्य और सुखमय जीवन यापन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में यूनियन पदाधिकारी, कमेटी मेंबर, आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अशोक उपाध्याय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने किया।
इस अवसर पर अंजन चक्रवर्ती, अखिलेश कुमार झा, मलय अधिकारी, एस एस हुसैन, बिपीन बिहारी लाल, गुरदीप सिंह और मोहम्मद खलीलुल्लाह बैग सहित कई सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानित किया गया। सभी को सम्मानित करने के साथ-साथ उनके योगदान को भी सराहा गया।

