
उदित वाणी,जमशेदपुर: जमशेदपुर के आदित्य इंस्टिट्यूट टेक्नोलॉजी में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में संस्थान के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया।
कार्यक्रम में झारखंड रेड क्रॉस के महासचिव विजय कुमार सिंह, नेत्र विशेषज्ञ एलबीपी सिंह, भूतपूर्व सैनिक परिषद के सुशील कुमार सिंह और आदित्य इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के उप निदेशक सुजय कुमार प्रियंका कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर छात्रों को रक्तदान के महत्व और इसके लाभों के बारे में जानकारी दी गई।
आदित्य इंस्टिट्यूट के छात्रों अवनीश कुमार और आनंद कुमार सिंह ने भी रक्तदान में भाग लिया। अवनीश कुमार टाटा स्टील में कार्यरत हैं, जबकि आनंद कुमार सिंह डिप्लोमा इन मैकेनिकल के छात्र हैं और वर्तमान में मुंबई में कार्यरत हैं। कार्यक्रम के अंत में रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस भवन में भी रक्तदान महायज्ञ का आयोजन किया गया था, जिसका उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और रक्त की आवश्यकता को पूरा करना था.¹

