
उदित वाणी, जमशेदपुर : बर्मामाइंस क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां स्थानीय निवासी सत्यनारायण निषाद की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, वह बीते करीब 10 वर्षों से टाटा कंपनी में एक ठेकेदार के अधीन कार्यरत थे।
बताया जा रहा है कि ड्यूटी खत्म होने के बाद जब वह घर लौट रहे थे, तभी गेट के पास उन्हें चक्कर आया और वह गिर पड़े। आनन-फानन में सहकर्मियों द्वारा उन्हें इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। परिजनों का कहना है कि मृतक लंबे समय से कंपनी में कार्यरत थे, ऐसे में उन्हें उचित मुआवजा और परिवार को सहायता दी जानी चाहिए।
मौके पर स्थिति तनावपूर्ण बनी रही, जबकि संबंधित प्रबंधन और प्रशासन से वार्ता की कोशिशें जारी.

