
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः कुलुपटाँगा बस्ती, आदित्यपुर-02 में दीपक बोदरा (उम्र-30 वर्ष) नामक युवक के द्वारा दुपट्टा के सहारे फाँसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने की बात सामने आयी है. घटना आज प्रातः समय की बतायी जाती है. घटना की जानकारी परिजन उसे फंदा से उतारकर एमजीएम अस्पताल ले गये, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि मृतक अविवाहित और बेरोजगार था तथा विगत कुछ दिनों से उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी. वहीं, सूचना मिलने के बाद आरआईटी पुलिस के द्वारा अनुसंधान का कार्य शुरु कर दिया गया है.
Advertisement
<
