
उदित वाणी जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना अंतर्गत कैरेज कॉलोनी में विवाद के बाद चाकूबाजी हुई जिसमे दो भाई घायल हो गए.घायलों में प्रथम मंडल और पवन मंडल शामिल है. घटना रविवार देर शाम की है. घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया. पवन के गाल,पेट और पीठ पर हमला किया गया है जबकि प्रथम के पेट और पीठ पर वार किया गया है. जानकारी देते हुए प्रथम ने बताया कि रविवार को उसने पिकनिक के लिए सोनू रजक का वाहन 1800 रुपये मे बुक किया था. एडवांस में एक हजार रुपये दिए थे बाकी रुपये बाद में देने की बात हुई. रविवार देर शाम जब वे लोग पिकनिक से लौटे तो सोनू वाहन को अपने घर ले गया. वाहन पर कई सामान मौजूद थे. सोनु बकाया कि मांग करने लगा. किसी तरह उसे बकाया रुपये दिए और वाहन में रखे सामान को छुड़ाया.
इसी बीच सोनु के परिजनों ने जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया शुरु कर दिया. जब वह अपने भाई पवन के साथ सोनु के घर पहुंचा तो सोनु, उसका भाई मोनु और पिता जितेंद्र ने मारपीट शुरू कर दी. सोनू ने चाकू से हमला करना शुरु कर दिया. किसी तरह वे लोग जान बचाकर भागे और अपना इलाज कराया. इस मामले में बर्मामामइंस थाना में लिखित शिकायत की गई है.

