
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर केनल क्लब की ओर से 79वां, 80वां एवं 81वां चैम्पियनशिप डॉग शो का आयोजन 9 से 11 जनवरी 2026 को जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के आर्चरी ग्राउंड में होने जा रहा है. इस शो में दुनिया भर के श्वानों की उत्कृष्टता, शुद्ध नस्ल (पेडिग्री) और खेल भावना का संगम देखने को मिलेगा. इसके अलावा इस साल कई आकर्षण होंगे, जिसमें विभिन्न नस्लों के श्वान भाग लेंगे. इस शो के तहत ऑबीडियंस टेस्ट, लैब्राडोर स्पेशलिटी शो, बीगल स्पेशलिटी शो और ऑल ब्रीड शो का आयोजन किया जाएगा. शो का उदघाटन 9 जनवरी को सुबह 9 बजे टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक सह सीईओ टीवी नरेन्द्रन करेंगे.
आज के कार्यक्रम
8 बजे सुबह – कैटलॉग वितरण एवं प्रदर्शनी श्वानों की बेंचिंग
9 बजे – मुख्य अतिथि टी. वी. नरेंद्रन, सीईओ एवं एमडी, टाटा स्टील द्वारा उद्घाटन
10 बजे – ऑबीडियंस टेस्ट क्लास (सभी वर्ग)
शाम 7 बजे – ऑबीडियंस टेस्ट के लिए पुरस्कार वितरण

