
उदित वाणी जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित ईदगाह मैदान के पास गुरुवार दोपहर ब्राउन शुगर की बिक्री को लेकर दो पक्षों के बीच अचानक तनाव की स्थिति पैदा हो गई। आरोप है कि बाहर से आए कुछ युवकों ने बस्ती के युवकों को नशा बेचने की कोशिश की। विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई और मामला झड़प तक पहुंच गया। इसी दौरान आरोपित युवकों ने बस्ती के युवकों का मोबाइल भी छीन लिया।
सूचना मिलते ही जुगसलाई पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे युवकों को खदेड़कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पकड़े गए युवकों के पास से एक नकली पिस्टल भी बरामद हुई है।
थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी ने बताया कि आदित्यपुर के कुछ युवक क्षेत्र में ब्राउन शुगर बेचने आए थे। फिलहाल पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

