
उदित वाणी, जमशेदपुर : रवीन्द्र भवन साकची में चल रहे जमशेदपुर पुस्तक मेला में बुधवार को दो हजार से ज्यादा विजिटर्स आए. टैगोर सोसायटी के महासचिव आशीष चौधरी ने बताया कि अब तक मेले में 18 हजार से ज्यादा विजिटर्स आ चुके हैं. वीकएंड में रिस्पांस बेहतर रहता है. बकौल चौधरी, इस साल स्कूल के बच्चे काफी आ रहे हैं. घाटशिला के कई स्कूलों के साथ आरके मिशन स्कूल शारदामणी स्कूल के बच्चे आ चुके हैं. सेक्रेड हॉर्ट कॉन्वेंट स्कूल की बच्चियां आने वाली हैं. 23 तक चलने वाले इस मेला का सोमवार से लेकर शुक्रवार तक समय दोपहर 2 बजे से रात साढ़े आठ बजे तक और वीकएंड में सुबह 10 बजे से रात साढ़े आठ बजे के बीच है.

धार्मिक पुस्तकों की बिक्री ज्यादा
मेले में इस साल धार्मिक पुस्तकों की बिक्री ज्यादा हो रही है. गीता प्रेस के स्टॉल पर खरीददारों की भीड़ खूब उमड़ रही है. रीजनल बुक्स की खरीददारी में कमी आई है. आशीष चौधरी ने बताया कि बांग्ला की पुस्तकें इस साल कम बिक रही है. वैसे मेला का रिस्पांस पिछले साल से बेहतर है.

आज मेला में हिन्दी सेमिनार
जमशेदपुर पुस्तक मेला में गुरुवार 20 नवम्बर को हिन्दी सेमिनार का आयोजन होगा. इसका विषय है-डिजिटल वर्ल्ड और पुस्तकें. इसमें साहित्य और मीडिया से जुड़े विशेषज्ञ शामिल है. प्रभात खबर के स्थानीय संपादक संजय मिश्र के साथ ग्रेजुएट कॉलेज की पूर्व प्राचार्या डॉ.शकुंतला पाठक, डॉ.रागिनी भूषण और अरूणा झा पैनलिस्ट होंगी.

