
उदित वाणी जमशेदपुर : अब्दुल रशीद जिनका इलाज कोलकाता में चल रहा था लंबी बीमारी के कारण अस्पताल में ही इलाज के दौरान उनका देहांत हो गया।वह अपने पीछे एक बेटी दो बेटा छोड़ गए है।बेटी शगुफ्ता रशीद की शादी हो चुकी है बड़ा बेटा अब्दुल कादिर कतर में सेफ्टी ऑफिसर है छोटा बेटा कोलकाता के दिसन हॉस्पिटल में न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नोलॉजिस्ट है।
उनके जनाजे की नमाज बाद नमाज जौहर मदरसा रसीदिया में अदा की गई और जाकिरनगर कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया।देहांत की खबर सुन कर आजादनगर थाना प्रभारी श्री चंदन कुमार ने गहरे शोक प्रकट किया।जनाजे की नमाज में जमशेदपुर के जाने माने लोग उपस्थित थे जिसमें मुख्य रूप से आजादनगर थाना शांति समिति के सचिव मुख्तार आलम खान,दिशा कंस्ट्रक्शन के नादिर खान,अब्दुल खालिद,नदीम खान,मिन्हाज अकरम,परवेज खान,अब्दुल कादिर, बंटी,शादाब,मोहम्मद सलीम,सिकंदर,जसवंत सिंह,मोहम्मद ताहिर हुसैन,ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के मोहम्मद मोइनुद्दीन अंसारी,करीम सिटी कॉलेज के मोहम्मद अब्बास उपस्थित थे।

