
– वैध कागजात नहीं होने पर JNAC SAF (सेल्फ असेसमेंट फार्म) नंबर भी जारी नहीं करेगी
उदित वाणी, जमशेदपुर : शहर में नक्शा विचलन के मामलों पर हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जिला प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है. शुक्रवार को ADC भगीरथ प्रसाद की अध्यक्षता में नक्शा विचलन रोकने और सतत निगरानी को लेकर बैठक आयोजित की गई. बैठक में टाटा स्टील, जुस्को, सभी नगर निकायों के अधिकारी, CO और CI उपस्थित थे.
ADC भगीरथ प्रसाद ने बताया कि जिन भवनों के पास वैध कागजात नहीं होंगे, उन्हें JNAC की ओर से सैफ (सेल्फ असेसमेंट फार्म) नंबर जारी नहीं किया जाएगा. इससे अवैध निर्माण पर रोक लगाने में मदद मिलेगी. JNAC और MNAC संयुक्त रूप से शहर में हो रहे नक्शा विचलन पर निगरानी रखेंगे.
इसके लिए पूर्वी और पश्चिमी जमशेदपुर के लिए अलग-अलग कमिटियां बनाई गई हैं, जो समय-समय पर शहर में घूमकर नक्शा विचलन वाले भवनों की पहचान कर रिपोर्ट देंगी. इन्हीं रिपोर्टों के आधार पर यह तय होगा कि किन भवनों को बिजली और पानी का कनेक्शन दिया जाए और किन्हें नहीं। कमिटियां दैनिक आधार पर अपनी रिपोर्ट देंगी, जिसकी समीक्षा एडीसी हर 15 दिनों में करेंगे.

