
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर महानगर इंटक कैंप कार्यालय में एक बैठक महानगर अध्यक्ष राजेश सिंह राजू की अध्यक्षता में हुई. राजू ने अरुण कुमार त्रिपाठी को जमशेदपुर महानगर उपाध्यक्ष मनोनीत किया.
इसकी स्वीकृति इंटक प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय ने दी. राजू ने कहा कि अरुण त्रिपाठी बहुत दिनों से ट्रेड यूनियन के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. इनकी कार्य कुशलता एवं लगन को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.
बैठक में महानगर महासचिव डीएन पांडेय, महासचिव रौशन सिंह,उपाध्यक्ष संतोष सिंह, सह कोषाध्यक्ष मनीष सिन्हा, विनोद पांडेय, अक्षत सिंह आदि उपस्थित थे.
Advertisement
<

