
उदित वाणी जमशेदपुर: चाकुलिया उत्तरी के जिला परिषद सदस्य धरित्री महतो एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य जगन्नाथ महतो ने मंगलवार को रांची स्थित झामुमो के केंद्रीय कार्यालय में झामुमो का दामन थाम लिया। इस संबंध में जगन्नाथ महतो ने बताया कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार महांती की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा छोड़ कर झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे ने आत्मीयता के साथ पार्टी में उनका स्वागत किया। सूत्रों के अनुसार जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के करीबी माने जाने वाले जगन्नाथ महतो ने पिछले एक दशक से भी अधिक समय तक उनके साथ भाजपा में सक्रियता दिखाई। उनके भाजपा छोड़ने पर पार्टी को बड़ा झटका लगा है।
Jagannath Mahato JMM, Dharitri Mahato JMM joining, Chakulia BJP leader resigns, Jharkhand Mukti Morcha new members, Chakulia Zila Parishad news, जगन्नाथ महतो झामुमो में शामिल, चाकुलिया भाजपा को झटका, धरित्री महतो JMM, बहरागोड़ा राजनीति समाचार, झारखंड भाजपा नेता का इस्तीफा

