
उदित वाणी, जमशेदपुर : इंटक जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष राजेश सिंह ‘राजू’ ने रीता शर्मा को जमशेदपुर महानगर के उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है. मनोनयन पत्र झारखंड प्रदेश इंटक अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय द्वारा उन्हें दिया गया. इंटक अध्यक्ष ने कहा कि कोई भी संगठन टीम वर्क से चलता है. टीम का मजबूत होना अध्यक्ष की मजबूती है और जमशेदपुर महानगर संगठन की अच्छी बात यह है कि किसी कारणवश अध्यक्ष के अनुपस्थित रहने पर भी संगठन के अन्य कोई भी पदाधिकारी कार्यक्रम को अच्छा नेतृव दे सकते हैं.
राजेश सिंह राजू ने कहा कि रीता शर्मा, कांग्रेस पार्टी में कई जिम्मेदार पद पर रही है. साथ ही सामाजिक कार्य में भी इनकी भागीदारी रहती है. महानगर कमिटी में पदाधिकारी बनने से इंटक और मजबूत होगा. मौके पर महानगर उपाध्यक्ष संतोष सिंह, उपाध्यक्ष चंदा सिंह, सचिव नंदनी सामंत, कविता वर्मा, उषा देवी भी मौजूद थी.

