समारोह महाविद्यालय के सभागार में कला तथा विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए तथा कॉमर्स के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग आयोजित होगा. इसमें छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावक भी बड़ी संख्या में सम्मिलित होंगे.
इस संबंध में करीम सिटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज ने बताया कि इस बार की इंडक्शन मीटिंग का महत्व कुछ विशेष है, क्योंकि इस साल नई शिक्षा नीति के तहत चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम का शुभारंभ हो रहा है.
यह पाठ्यक्रम पिछले पाठ्यक्रमों से बिल्कुल अलग है. इसलिए उसे समझने समझाने की विशेष आवश्यकता है. इंडक्शन प्रोग्राम में छात्रों को कक्षा संचालन की समय सारिणी (रूटीन) से अवगत कराया जाएगा और परिचय पत्र का वितरण किया जाएगा. कार्यक्रम के व्यवस्थापक डॉ. याहिया इब्राहीम ने बताया कि समारोह की तैयारी विशेष रूप से की जा रही है.


