
उदित वाणी, जमशेदपुर : पुरे देश में अब जनगणना की प्रक्रिया शुरु जाएगी. इसके लिए तैयारी शुरु कर दी गई है. पूर्वी सिंहभूम में भी एक अप्रैल से यह प्रक्रिया शुरु की जाना है प्रथम चरण में मकानों और दुसरे चरण में जनगणना होगा. इसके लिए मंगलवार से अधिकारियों व कर्मचारियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ हुआ.
जनगणना का तरीका क्या होगा और समस्याएं आने पर उसका समाधान कैसे करना है, इसके बारे में सभी चार्ज अफसरों, सहायक चार्ज अफसरों और कंप्यूटर ऑपरेटर अर्थात तकनीकी सहायकों को दी जा रही है. इस बार जनगणना पेपरलेस और डिजिटल मोड में होगी, इसलिए सभी को इसका हैंड्स ऑन प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है.
यह प्रशिक्षण मंगलवार को जिला परिषद के सभागार साकची में शुरू हुआ. इसका उद्घाटन विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी सह एसओआर राहुल जी आनंद जी ने किया. उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से प्रशिक्षकों की बातों को गौर से सुनने और हाउस लिस्टिंग के समय उसका अनुपालन करने के लिए कहा. चार्ज अधिकारी के रूप में सभी बीडीओ शामिल किये गए हैं. डिजिटल मोड में प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षुओं को सीएमएमएस पोर्टल और मोबाइल एप डाउनलोड कराया गया है.
प्रशिक्षण देने के लिए पहुंचे जनगणना कार्य निदेशालय रांची के उप निदेशक गजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि डिजिटल मोड में जनगणना होने से अनावश्यक कागजी कार्रवाई कार्रवाई से बचा जा सकेगा। और इसका परिणाम भी जल्द आएगा. प्रशिक्षण में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सह धालभूम के एलआरडीसी सच्चिदानंद महतो और सांख्यिकी विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए.

