
उदित वाणी, जमशेदपुर: धातकीडीह पेट्रोल पंप के समीप में सना फाउंडेशन के तत्वधान में रविवार को ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर उपस्थित लोगों ने आपस में गले मिलकर एक दूसरे को ईद की बधाई दी और सेवई का आनंद उठाया. मौके पर बतौर अतिथि उपस्थित पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह, विजय खान, धर्मेंद्र सुनकर, बबन राय, अभिजीत सिंह, राहुल गोस्वामी, राकेश साहू, संजय आजाद, फिरोज खान, अली रजा खान, गुलाम मोइनुद्दीन उपस्थित थे. सना फाउंडेशन के अध्यक्ष तारीख जैद खान एवं अब्बास अली ने संयुक्त रुप से उपस्थित अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. उन्होंने उपस्थित लोगों को स्वागत करते हुए कहा कि सभी त्योहारों को आपसी भाईचारे के साथ मनाना चाहिए. अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना की एवं सामूहिक रूप से देश एवं समाज की खुशहाली की कामना की. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से तारीख जैतखाम, अब्बास अली, मोहम्मद शहाबुद्दीन आदि की मुख्य भूमिका रही.

