जमशेदपुरः अरका जैन विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग द्वारा संचालित अरका लिटरेरी क्लब की ओर से ट्रिब्यूट टू टैगोर नाम से वार्षिक लिटरेरी फेस्ट का आयोजन किया गया। विगत 7 और 9 मई को आयोजित लिटरेरी फेस्ट में विश्वविद्वालय के साथ ही शहर के विभिन्न स्कूलो यथा केरला समाजम मॉडल स्कूल, केपीएस कदमा, डीबीएमएस, चिन्मया विद्यालय साउथ पार्क, जुस्को साउथ पार्क समेत कई स्कूलों के 150 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में रबीन्द्रनाथ ठाकुर के कई पहलुओं पर चर्चा की गयी एवं उनपर आधारित ग्यारह इवेंट्स स्केच इट, रीइंकार्नेशन ऑफ़ वेस्ट, डॉक्यूमेंटरी, डेक्लामेशन, निबंध, इंस्ट्रूमेंटल, रेसिटेशन, रेसिटल डांस, सिंगिंग, रैंप वॉक आदि का आयोजन किया गया। फेस्ट के सभी ग्यारह इवेंट्स के विजेताओं व उपविजेताओं को प्राइज व सर्टिफिकेट दिए गए। उद्धघाटन सत्र में कुलपति प्रो एसएस रज़ी, निदेशक अमित कुमार श्रीवास्तव, छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष सह निदेशक (परिसर) डॉ अंगद तिवारी, कुलसचिव जसबीर सिंह धंजल, फेस्ट के संयोजक प्रो राजकुमारी घोष समेत सभी संकायाध्यक्ष व विभागाध्यक्ष उपस्थित थे। इस अवसर पर कुलपति प्रो रज़ी ने कहा कि रवीन्द्रनाथ एक महान कवि होने के साथ ही, एक मानवतावादी, देशभक्त, चित्रकार, उपन्यासकार, कहानी लेखक, शिक्षाविद् और दर्शनशास्त्री भी थे। वहीं निदेशक अमित कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि रवींद्रनाथ टैगोर ने 19वीं सदी के अंत और 20वीं सदी की शुरुआत में संगीत, बांग्ला साहित्य और भारतीय कला को फिर से तैयार किया। फेस्ट की संयोजक प्रो राजकुमारी घोष ने कहा कि वे एक महान कवि और देशभक्त थे। अरका लिटरेरी क्लब की डॉ रूपा सरकार, शाहीन फातमा व डॉ मनोज पाठक मॉडरेटर की भूमिका में रहे। प्रो शाहीन फातमा ने अरका लिटरेरी फेस्ट की रिपोर्ट पेश की। ब्लॉसम एंथोनी व गुरनूर कौर ने कार्यक्रम का संचालन किया तो डॉ मनोज पाठक एवं डॉ रूपा सरकार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement


