
उदित वाणी, जमशेदपुर: मित्र मंडल, जुगसलाई पार्क द्वारा जुगसलाई पार्क के बगल में (टाटा पिगमेंट के पास) होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, सजावट, लाइट एवं साउंड सिस्टम की व्यवस्था कर दी गई है. होलिका दहन हेतु लकड़ी, गोबर गोइठा आदि की व्यवस्था भी पूर्ण हो चुकी है.
सोमवार को प्रातः 9 बजे डांडा रोपण एवं पूजन किया जाएगा. इसके पश्चात महिलाओं द्वारा डांडा पूजन सायं 4 बजे तक होगा. पूजन में सम्मिलित महिलाओं के बीच निःशुल्क हरे धनिया का वितरण किया जाएगा। सहयोग हेतु संस्था के सदस्य कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहेंगे.
2 मार्च की रात्रि (सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्रि) को 12:45 बजे ब्राह्मणों एवं जजमानों द्वारा विधिवत होलिका पूजन किया जाएगा, जिसके पश्चात होलिका दहन संपन्न होगा. कार्यक्रम में जुगसलाई क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे तथा होलिका दहन के पश्चात अबीर-गुलाल खेलकर कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा.
यह आयोजन संस्था के अध्यक्ष मुरलीधर शर्मा के नेतृत्व में मित्र मंडल के सदस्यों के सहयोग से किया जा रहा है. मित्र मंडल ने जुगसलाई क्षेत्र के समस्त हिंदू एवं सनातनी समाज, विशेष रूप से घोड़ा चौक, गाराबासा, स्टेशन रोड, गौशाला एवं आसपास के क्षेत्रों के निवासियों से सपरिवार शामिल होने की अपील की है.
उपरोक्त जानकारी मित्र मंडल, जुगसलाई पार्क के दिलीप कुमार गोयल ने दी.

