
उदित वाणी जमशेदपुर : रंगों के पावन पर्व होली पर पूरा जमशेदपुर उत्साह और उमंग में सराबोर नजर आया. शहर की गलियों, मोहल्लों और कॉलोनियों में सुबह से ही बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों की टोलियां रंग-गुलाल के साथ होली खेलती दिखीं. छोटे से लेकर बड़े तक हर कोई अपने अंदाज में त्योहार का आनंद लेता नजर आया.
ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू ने भी जमकर होली खेली. बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर होली की शुभकामना देने पहुंचे.

अर्जुन मुंडा और मीरा मुंडा ने हर्षोल्लास के साथ होली खेली. इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, जिला कोषाध्यक्ष काली शर्मा ने मुंडा को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं.

