
उदित वाणी, जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले आदित्यपुर-गम्हरिया-आदित्यपुर रेलखंड में रेल लाइन के आधुनिकीकरण और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 15 जुलाई से 02 अगस्त 2025 तक ट्रैक रिन्यूअल ट्रेन (टीआरटी) मशीन के माध्यम से ट्रैक मरम्मत कार्य चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन पांच घंटे 30 मिनट का मेगा ब्लॉक लिया जाएगा, जिससे इस रूट से गुजरने वाली ट्रेनों के परिचालन पर बड़ा असर पड़ेगा।
रेल प्रशासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इस कार्य के चलते दक्षिण पूर्व रेलवे ने 16 ट्रेनों को विभिन्न तिथियों में पूरी तरह रद्द करने, आठ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेशन अथवा शॉर्ट ओरिजिनेशन करने तथा पांच ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग (डायवर्जन) से चलाने का निर्णय लिया है।
यह निर्णय भले ही ट्रैक की गुणवत्ता और सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक हो, लेकिन इसका सीधा प्रभाव आम यात्रियों पर पड़ेगा, जिन्हें इन दिनों में भारी असुविधा झेलनी पड़ सकती है।
ये ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद्द
तिथि: 15, 19, 22, 26, 29 जुलाई और 02 अगस्त
1. 18602 / 18601 हटिया-टाटा-हटिया एक्सप्रेस
2. 12021 / 12022 हावड़ा – बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस
3. 18113 / 18114 टाटानगर – बिलासपुर एक्सप्रेस
4. 68003 / 68004 टाटानगर – गुवा मेमू (19, 26 जुलाई और 02 अगस्त को)
5. 68043 / 68044 टाटानगर – राउरकेला मेमू
6. 68086 / 68085 बरकाकाना – टाटानगर मेमू
7. 68055 / 68056 आसनसोल – टाटानगर मेमू
8. 68126 / 68125 बड़बिल – टाटानगर मेमू (15, 22 और 29 जुलाई को)
ये ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशन के साथ चलेंगी
तिथि: 15, 19, 22, 26, 29 जुलाई और 02 अगस्त
1. 12871 हावड़ा-टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस
परिचालन टाटानगर तक, टाटानगर से टिटलागढ़ तक रद्द।
2. 22861 हावड़ा-कंटाबांजी इस्पात एक्सप्रेस
परिचालन टाटानगर तक, टाटा से कंटाबांजी तक रद्द।
3. 12872 टिटलागढ़-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस
परिचालन राउरकेला तक, राउरकेला से हावड़ा तक रद्द।
4. 22862 कांटाबांजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस
परिचालन राउरकेला तक, राउरकेला से हावड़ा तक रद्द।
5. 13301 / 13302 धनबाद-टाटा स्वर्णरेखा एक्सप्रेस
परिचालन आद्रा तक, आद्रा से टाटानगर तक रद्द।
6. 13512 / 13511 आसनसोल-टाटानगर एक्सप्रेस (15, 22, 29 जुलाई को) परिचालन आद्रा तक, आद्रा-टाटा के बीच रद्द।
ये ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी (डायवर्टेड)
18477 पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस
तिथि: 18, 25 जुलाई और 01 अगस्त को पुरी से रवाना होगी।
नया मार्ग: कटक – संबलपुर सिटी – झारसुगुड़ा रोड – इब स्टेशन
टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला और झारसुगुड़ा स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
रद्द खंड: 19, 26 जुलाई और 02 अगस्त को टाटानगर से झारसुगुड़ा के बीच।
18478 ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस
तिथि: 14, 21, 28 जुलाई को ऋषिकेश से रवाना।
नया मार्ग: इब – झारसुगुड़ा रोड – संबलपुर सिटी – कटक
झारसुगुड़ा से टाटानगर तक रद्द रहेगा।
रद्द खंड: 15, 22, 29 जुलाई को टाटानगर से झारसुगुड़ा के बीच।
13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस
तिथि: 15, 22, 29 जुलाई
डायवर्टेड रूट: सीनी – कांड्रा होकर आरा
रद्द खंड: गम्हरिया से टाटानगर तक।
13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस
तिथि: 18, 25 जुलाई और 01 अगस्त
डायवर्टेड रूट: कांड्रा – सीनी होकर दुर्ग
रद्द खंड: टाटानगर से गम्हरिया तक।
इस संबंध में दक्षिण पूर्व रेलवे के डिप्टी चीफ ऑपरेशंस मैनेजर श्रीनिवास सामंत ने आधिकारिक अधिसूचना जारी करते हुए यात्रियों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने बताया कि यह कार्य रेल संरक्षा और परिचालन दक्षता के लिए अनिवार्य है। ट्रैक रिन्यूअल के दौरान टीआरटी मशीन के माध्यम से बिछाई गई नई पटरियों से भविष्य में परिचालन और अधिक सुरक्षित और तेज होगा।
रेलवे द्वारा घोषित इस व्यापक बदलाव से क्षेत्रीय यात्रियों में असंतोष भी देखा जा रहा है। खासकर दैनिक यात्री और ऑफिस-कर्मी जो गम्हरिया-आदित्यपुर-जमशेदपुर के बीच मेमू ट्रेनों पर निर्भर हैं, उन्हें वैकल्पिक परिवहन की खोज करनी पड़ेगी। यात्रियों का कहना है कि रद्द ट्रेनों की सूचना स्टेशन स्तर पर व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर समय रहते दी जानी चाहिए ताकि वे वैकल्पिक व्यवस्था कर सकें।
दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा ट्रैक रिन्यूअल हेतु लिए गए इस मेगा ब्लॉक का मकसद रेल संरक्षा को मजबूती देना है, परंतु इसका असर यात्रियों की दैनिक जिंदगी पर पड़ेगा। प्रशासनिक सटीकता और यात्री सूचना तंत्र की तत्परता ही इस असुविधा को कम कर सकती है।

