
उदित वाणी, कोलाबीरा : पिछले कुछ दिनों से बढ़ती गर्मी ने लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से प्रभावित कर दी है. लू जैसे हालात और झुलसा देने वाली धूप ने न केवल इंसानों को परेशान किया है, बल्कि वन्यजीव भी इससे अछूते नहीं रहे हैं.
जंगल से भटककर गांव पहुंचे लंगूर
शनिवार को तेज गर्मी और प्यास से व्याकुल दो लंगूर जंगल क्षेत्र से भटकते हुए मुड़कुम गांव तक पहुंच गए. गांव में दोनों लंगूरों को एक साथ देखकर ग्रामीणों के बीच कौतूहल का माहौल बन गया. बच्चे और बड़े दोनों ही उन्हें देखकर आनंदित हो उठे.
ग्रामीणों ने किया स्वागत
लंगूर कुछ समय तक कई ग्रामीणों के छप्परों पर बैठे रहे और लोगों ने उन्हें भोजन व पानी भी उपलब्ध कराया. पानी पीकर उन्होंने अपनी प्यास बुझाई और गर्मी से थोड़ी राहत पाई. ग्रामीणों का यह व्यवहार मानवीयता की मिसाल बन गया.

