
उदित वाणी, जमशेदपुर : आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ. आपका जन्मतिथि 21 जून है. अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है. इस माह का अधिपति ग्रह बुध है. आप आजीवन बुध एवं बृहस्पतिग्रह से प्रभावी रहेंगे. आपका व्यक्तित्व साहस व प्रतिभा से परिपूर्ण रहेगा. आप नवज्ञान प्राप्त करने के इच्छुक रहेंगे. आप निम्न स्तर का कार्य करना पसन्द नहीं करेंगे. आपका मस्तिष्क सदैव गतिशील रहेगा. आप रुढि़वादी विचारों वाले स्वतन्त्र प्रकृति के व्यक्ति होंगे. आप जहाँ भी रहेंगे वहाँ का वातावरण अपने अनुकूल बना लेने में सक्षम होंगे. लेकिन कार्य सिद्धि के पश्चात् उसे छिटकाने में भी देर नहीं करेंगे. सामाजिक राजनैतिक गतिविधियों में आप अधिक रुचि रखेंग. संगीत एवं साहसिक कार्यों की ओर भी आपका सुझाव अधिक रहेगा. भोग विलासिता व मौजमस्ती के निमित्त आओप अधिक व्यय करेंगे. आप कठोर एवं अनुशासनप्रिय होंगे. आपका दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा. आप विनोदी भी होंगे. आरोग्य व सौभाग्य के लिए अपने आराध्य देवी-देवता की पूजा-अर्चना करें. अपने दैनिक जीवन में सफेद एवं क्रीम रंग की वस्तुओं का प्रयोग करें. हरे रंग की वस्तुओं का प्रयोग न करें. बृहस्पतिवार के दिन पीले रंग की वस्तुओं का दान करें. गाय को नियमित रूप से मीठी रोटी खिलावें. मद्य-मांस-मछली एवं नशीली पदार्थों के सेवन से बचें. चमड़े की वस्तुओं का प्रयोग न करें. सुख-समृद्धि के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें.
अभिनंदन वर्धमान (officer in the Indian Air Force)
21 जून, 1983

मृणाल कुलकर्णी (Indian actress)
21 जून, 1968

- मन्त्र : ॐ बृं बृहस्पतये नम:
- व्रत : बृहस्पतिवार
- दिन : रविवार, मंगलवार एवं गुरुवार
- दिनांक : 3, 12, 21, 30
- अंक : 1, 7
- मास : मार्च, जुलाई एवं अक्टूबर
- वर्ष : 3, 12, 21, 30, 39, 48, 57, 66
- रंग : सफेद एवं क्रीम
- जन्मरत्न : पोखराज
- उपरत्न : सुनहला (गोल्डन टोपाज)
वर्ष का महत्वपूर्ण समय—19 फरवरी से 20 मार्च, 21 नवम्बर से 20 दिसम्बर

