
उदित वाणी, जमशेदपुर : गोविंद विद्यालय तमोलिया के छात्र-छात्राओं द्वारा अपने विद्यालय के प्रांगण में वार्षिक विज्ञान, कला , खेल-कूद, सामाजिक ज्ञान व हस्तशिल्प प्रदर्शनी के अंतर्गत अनेक विषयों पर उत्कृष्ट, सृजनशील क्रियात्मक परियोजनाओं का प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री आसिफ महमूद(निदेशक अहशीन इंटरनेशनल स्कूल)एवं विशिष्ट अतिथि प्रो. ज़की अख्तर (करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर), मानगो नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर मुख़्तार आलम खान ने दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया.

मुख्य अतिथि श्री आसिफ महमूद ने अपने संबोधन में बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आपने जो ये कार्य प्रस्तुत किया है ये आपको समाज में बहुत आगे ले जाएगा और आप अपनी प्रतिभा से समाज को कुछ देना सीखें . साथ ही प्रो. ज़की अख्तर ने भी कहा कि आप बच्चे समाज के भविष्य हैं और इसे सवारने में माता-पिता के साथ शिक्षक- शिक्षिकाओं का भी भरपूर सहयोग होता है.इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक – शिक्षिकाओं ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया. सभी परियोजना प्रदर्शनी की प्रभारी डॉली मंडल और सह- प्रभारी दयाल पात्रा तथा सभी विषयों के विभागाध्यक्ष की देखरेख में बनाए गए.

सभी विषयों के परियोजनाओं का विभिन्न स्कूलों से आए निर्णायक मंडली के सदस्यों ने अपने-अपने विषयों से संबंधित परियोजनाओं का अवलोकन कर जिन्हें पुरस्कृत किया उनका विवरण इस प्रकार हैं जिसमें अंग्रेजी और हिंदी माध्यम के कुल 531 परियोजनाओं का प्रदर्शन किया गया.इस अवसर पर विद्यालय के सचिव अभिषेक शर्मा, प्राचार्या सुश्री कृष्णा मोदक, हेड ऑफ़ एच ओ डी नौशाद रजिया, सीनियर कोआर्डिनेटर हरविंदर कौर, जूनियर कोआर्डिनेटर शबाना परवीन, पी. आर. ओ. राजेश शर्मा, हिंदी माध्यम की प्राचार्या सुनीता त्रिपाठी एवं अन्य अतिथिगण, शिक्षक – शिक्षिका एवं अभिभावकगण उपस्थित थें.

