
उदित वाणी, जमशेदपुर : गोपाल मैदान में चल रहे साहित्य उत्सव में साहित्य, कला और संस्कृति का आदान-प्रदान हो रहा है. विभिन्न स्टॉल लोगों को खींच रहे हैं, खासकर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं की पेंटिंग स्टॉल और लाइव ग्लिटर आर्ट स्टॉल. इनमें उत्कृष्ट पेंटिंग कौशल का प्रदर्शन हो रहा है, जिससे जमशेदपुरवासी खासा उत्साहित हैं.
उत्सव का प्रमुख आकर्षण अंतरराष्ट्रीय हाइपर-रियलिस्टिक पोर्ट्रेट कलाकार एवं TEDx स्पीकर नीतू दुबे का ह्यू विंग स्टॉल है. वे मात्र 5 मिनट में किसी का भी लाइव स्केच तैयार कर रही हैं, जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहा है. स्टॉलों पर साहित्यिक चर्चाओं के साथ कला प्रदर्शनियां भी आयोजित हो रही हैं.
Advertisement
<

