
उदित वाणी, जमशेदपुर: श्री हरि गोबिन्द सेवा समिति द्धारा भुइयाडीह स्लैग रोड़ स्थित नीतिबाग कॉलोनी में चल रहे भागवत कथा के चौथे दिन रविवार को वृदांवन से पधारे श्रीहरि जी महाराज ने व्यासपीठ से कृष्णा जन्मोत्सव, जड़ भारत, बामण अवतार, राम जन्म की कथा का प्रसंग विस्तार से सुनाया.
जिसे सुनकर श्रोता भाव विभोर हो उठे. कथा के दौरान जैसे ही कृष्ण जन्म का प्रसंग आया पूरा पंडाल जयकारा से गुंजने लगा. कृष्ण जन्मोत्सव का गीत जैसे कथा वाचक ने शुरू किया सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु झूम झूम कर नाचने लगे.
पूरा कथा पंडाल भक्तिभाव से गोकुल नजर आने लगा। महाराज ने कथा श्रवण कराते हुए कहा कि भागवत कथा सुनना और भगवान को अपने मन में बसाने से व्यक्ति के जीवन में परिवर्तन आता है. भगवान हमेशा आपने भक्त को पाना चाहते है. जितना भक्त भगवान के बिना अधूरा है उतना ही अधूरा भगवान भी भक्त के बिना है.
भगवान ज्ञानी को नही अपितु भक्त को दर्शन देते हैं. और सच्चे मन से ही भगवान प्राप्त होता है. आज की कथा विश्राम के बाद मुख्य यजमान शिप्रा सिंह-रवि शंकर सिंह नेे व्यासपीठ की आरती उतारी.
इस मौके पर श्रीराम सरोज, हंसा सरोज, अमृता अग्रवाल, सोनी कुमारी, विकाश शर्मा, हरिओम सरोज, ओम प्रकाश सिंह, जशवंत सिंह, सुबोध सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे.


