
नेशनल विजेता को ढ़ाई लाख का इनाम
उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटा क्रूसिबल कॉर्पोरेट क्विज़ शुरू होने जा रहा है. टाटा समूह द्वारा चलायी जाने वाली ज्ञान पहल टाटा क्रूसिबल ऐसा मंच है, जहां कॉर्पोरेट दुनिया के क्विज़िंग के युवा शौकीन अपनी प्रतिभा को सभी के सामने ला सकते हैं.
टाटा क्रूसिबल के इस संस्करण में स्वतंत्रता के 75 साल का उत्सव मनाया जाएगा. भारत के कॉर्पोरेट सफर से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में सवाल पूछे जाएंगे.
ऑनलाइन होगा
इस क्विज़ का 19 वा संस्करण भी ऑनलाइन फॉर्मेट में होगा. देश भर के पूर्णकालिक काम कर रहे प्रोफेशनल्स इसमें व्यक्तिगत रूप से भाग ले सकते हैं. 25 अगस्त से 30 सितंबर 2022 तक रजिस्ट्रेशन्स किए जा सकते हैं.
देश भर में चलने वाली यह क्विज़िंग प्रतियोगिता ऑनलाइन होगी. इसकी शुरूआत एक प्रीलिम्स से होगी, जिसके लिए देश में 12 क्लस्टर्स बनाए गए हैं.
ऑनलाइन प्रीलिम्स के दो लेवल होने के बाद हर क्लस्टर से 12 फाइनलिस्ट्स को वाइल्ड कार्ड फाइनल्स के लिए बुलाया जाएगा और उनमें से अव्वल 6 फाइनलिस्ट्स 12 ऑनलाइन क्लस्टर फाइनल्स में हिस्सा लेंगे.
हर एक क्लस्टर फाइनल में सबसे ज़्यादा स्कोर पाने वाले प्रतिभागी को विजेता चुना जाएगा और दूसरा टॉप स्कोरर उपविजेता माना जाएगा.
नेशनल विजेता को ढ़ाई लाख का पुरस्कार
क्लस्टर फाइनल्स के विजेता को 35,000 रुपए और उपविजेता को 18,000 रुपए के इनाम दिए जाएंगे. 12 क्लस्टर फाइनल्स में से हर विजेता दो सेमी फाइनल्स में हिस्सा लेंगे और उनमें से 6 विजेता राष्ट्रीय अंतिम प्रतियोगिता में आमंत्रित किए जाएंगे जो नवंबर 2022 में होगी. राष्ट्रीय अंतिम प्रतियोगिता के विजेता को प्रतिष्ठित टाटा क्रूसिबल ट्रॉफी और 2.5 लाख रुपयों के इनाम से सम्मानित किया जाएगा.
प्रतिभाशाली युवाओं का मंच
टाटा ग्रुप के कॉर्पोरेट ब्रांड और मार्केटिंग के वाइस प्रेसीडेंट एड्रियन टेरोन ने बताया, “टाटा क्रूसिबल, टाटा समूह की प्रमुख ब्रांड पहल है और देश के प्रतिभाशाली, उत्साही प्रोफेशनल्स को उनके ज्ञान, जागरूकता और प्रतिभा को सभी के सामने लाने के लिए मंच प्रदान करने के लिए सदैव प्रयासरत है. आज के तेज़ गतिमान कॉर्पोरेट विश्व में ज्ञान, जागरूकता और प्रतिभा सफलता तक ले जाने वाले द्वार हैं. हम मानते हैं कि ऑनलाइन क्विज़ फॉर्मेट के साथ डिजिटल क्षेत्र में पदार्पण के हमारे निर्णय की वजह देश भर के और भी ज़्यादा क्विज़र्स टाटा क्रूसिबल कॉर्पोरेट क्विज़ का लाभ ले पा रहे हैं. इससे हम भी और ज़्यादा दर्शकों के साथ जुड़ पा रहे हैं.“

