
उदित वाणी, जमशेदपुर: आज दिनांक 12.03.2026, गुरुवार को गायत्री शक्तिपीठ गोलपहाड़ी में गायत्री शक्तिपीठ टाटानगर के मुख्य ट्रस्टी श्री के. प्रभाकर राव एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती करवी देवी का 40वां विवाह दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.
250 से अधिक गायत्री परिजनों की उपस्थिति
इस अवसर पर गायत्री परिवार के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ एवं शुभकामनाओं के साथ दंपति को सम्मानित किया और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की मंगलकामना की. कार्यक्रम में लगभग 250 गायत्री परिजन उपस्थित रहे, जिससे वातावरण पूरी तरह उत्सवमय बन गया.
सामाजिक और आध्यात्मिक योगदान को सराहा गया
श्री प्रभाकर राव अखिल भारतीय बैडमिंटन एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी भी हैं. सामाजिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए उन्हें विशेष रूप से सराहा गया. कार्यक्रम में गायत्री परिवार के सहायक प्रबंध ट्रस्टी श्री सुरेश लाल अपनी धर्मपत्नी श्रीमती मीरा कुमारी के साथ उपस्थित रहे. वहीं मुनमुन चक्रवर्ती सहित बड़ी संख्या में परिवारजन शामिल हुए और सभी ने मिलकर इस विशेष अवसर को उल्लासपूर्वक मनाया.
भजन, आशीर्वचन और मंगलकामना
कार्यक्रम के दौरान भजन, मंगलकामना और आशीर्वचन के साथ प्रभाकर राव दंपति के दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की गई. पूरे आयोजन में पारिवारिक और आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला.

