
उदित वाणी, जमशेदपुर : खाद्य सुरक्षा विभाग ने शिकायत मिलने के बाद सदर अस्पताल के पास स्थित एक मिठाई दुकान से पनीर का सैंपल लिया है. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने दुकान का निरीक्षण कर पनीर का नमूना एकत्र किया और उसे जांच के लिए रांची स्थित प्रयोगशाला भेज दिया है. विभागीय अधिकारियों के अनुसार पिछले एक सप्ताह के दौरान शहर की कुछ अन्य मिठाई और खाद्य दुकानों से भी खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए हैं. सभी नमूनों को गुणवत्ता जांच के लिए रांची भेजा गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Advertisement
<

