उदित वाणी जमशेदपुर : टेल्को थाना अंतर्गत तार कंपनी तालाब में शनिवार को एक वृद्ध का शव पाया गया. मृतक की पहचान बिरसानगर जोन नंबर 1 निवासी 65 वर्षीय हिरावन ठाकुर के रूप में की गई. हिरावन रिवर व्यू कॉलोनी के पास सैलून का संचालन करते थे. इधर सूचना पाकर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की. शव को स्थानीय लोगों की मदद से तालाब से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. बेटे राजू ने बताया कि पिता (हिरावन ठाकुर) सुबह सैलून खोलने के लिए निकले थे. इसके बाद जब घर वालों ने उनके फोन पर कॉल किया तो फोन नहीं लगा. घर वालों ने उन्हे ढूंढना शुरू किया. सभी तालाब के पास पहुंचे तो देखा की लोगों की भीड़ लगी हुई है और पास ही पिता की गाड़ी खड़ी है. उन्होंने बताया कि उनकी मां की तबीयत अक्सर खराब रहती है जिसको लेकर पिताजी डिप्रेशन में थे. संभवतः मां की बीमारी से तंग आकर उन्होंने आत्महत्या की है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


