
उदित वाणी, जमशेदपुर: गोलमुरी स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय में गुरुवार को रोजगार शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में मेसर्स युवा शक्ति फाउंडेशन जमशेदपुर के माध्यम से आरएसबी ट्रांसमिशन (आई) लि. के लिए कुल 55 अप्रेटिंस, ट्रेनी और नीम ट्रेनी पद पर बहाली के लिए 76 अभ्यर्थियों ने भाग लिया. इनमें से 25 का चयन किया गया.
इस भर्ती कैम्प का सफल संचालन अवर प्रादेशिक नियोजनालय गोलमुरी के नियोजन पदाधिकारी अजय कुमार एवं कार्यालय के कर्मचारियों ने किया. चयनित अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण के उपरांत कंपनी में नियोजन किया जाएगा.
Advertisement
<

