
उदित वाणी, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम (EAST SINGHBHUM) जिले के सदर अस्पताल के साथ ही सीएचसी और पीएचसी का स्वरूप जल्द ही बदलने वाला है. इन अस्पतालों में संसाधन बढऩे से मरीजों को बेहतर सुविधा मिलने लगेगी. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से आवश्यक उपकरणों की सूची मांगी गई है. अस्पताल में एमआरआई और सीटी स्कैन मशीनें भी उपलब्ध होंगी, जो खरीद मुख्यालय स्तर से होनी है, वह भेजी जाएगी और शेष के लिए राशि आवंटित की जाएगी, ताकि उपकरण और दवाओं की खरीद हो सके.
पुराने भवन में भी कई उपकरणों का अभाव है, जिनके लिए पहले से आवेदन भेजे गए थे, लेकिन सामान नहीं पहुंचा. अब इन मशीनों की खरीदारी की तैयारी की जा रही है. स्वास्थ्य मंत्री ने पिछले दिनों जिले में सदर अस्पताल में 100 बेड के अस्पताल के उद्घाटन के बाद ये घोषणा की थी जिस पर कारवाई शुरु कर दी गई है.
इसके अलावा पीएचसी व सीएचसी को भी सुविधाओं से लैश करने का आदेश दिया गया है. प्रखंड के अस्पतालों में उपकरणों की कमी प्रखंडों के अस्पतालों में उपकरणों की भारी कमी है हाल ही में डेंटल विभाग के लिए छोटे एक्स-रे मशीन दिए गए हैं, लेकिन अभी भी एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड की जरूरत बनी हुई है. इन सुविधाओं के उपलब्ध होने पर ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को छोटी जांचों के लिए शहर नहीं आना पड़ेगा. गांव के पास ही डॉक्टर और जांच की सुविधा मिलने से सदर अस्पताल या मेडिकल कॉलेज पर भार भी घटेगा.

