
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन में इ-बाइक भाड़े में मिलना शुरु हो गया है, प्रति घंटे के हिसाब से बाइक को भाड़े में उपलब्ध कराया जा रहा है. एक घंटे का भाड़ा 150 रुपये रखा गया है. यंू तो मंगलवार से यह सेवा शुरु की गई है लेकिन दुसरे दिन बुधवार से से बुकिंग प्रारंभ की गई. दूसरे दिन आठ लोगों बाइक बुक की. संचालक राहुल सिंह ने कहा कि यात्रियों को जीपीएसयुक्त बाइक प्रतिघंटे व किलोमीटर के हिसाब से किराये पर दी जा रही है. बाइक में जीपीएस सिस्टम लगा हुआ है इससे भाड़े पर बाइक लेने वालों की आसानी से मॉनिटरिंग की जा सकेगी. रास्ते में खराब या अन्य किसी समस्या होने पर सहायता उपलब्ध कराया जाएगा.बाइक भाड़े पर लेने के लिए देना होगा ये दस्तावेज
यात्रियों को बाइक के लिए आधारकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस समेत आरक्षित टिकट दिखाना होगा. स्टेशन से निर्धारित समय एवं दूरी से ज्यादा बाइक चलाने पर यात्रियों को अतिरिक्त शुल्क देना पड़ेगा. यात्रियों को स्टेशन से घर पहुंचाने (ड्रॉपिंग) की सुविधा मुहैया उपलब्ध करायी जा रही है.

