
उदित वाणी, जमशेदपुर : डी एम मदन गल्र्स हाई स्कूल 93 बैच के एल्यूमिनाई एसोसिएशन के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर पुराने दिनों को याद कर सदस्यों ने जमकर धमाल मचाया. मिलन समारोह के साथ साथ खेल और स्वादिष्ट व्यंजन का भी लोगों ने लुत्फ उठाया. इस मौके पर सीमा गुप्ता, रश्मि, सीमा सिंह, हेमलता, रागिनी, सीमा कुमार, अनिता, सरिता और अभिरुची मौजूद थी.
Advertisement
<

